शाहबाद: मंझिला थाना में आयोजित बैठक में हुड़दंग न मचाने की दी गई चेतावनी
मंझिला थाना कैंपस में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने नए वर्ष पर हुड़दंग न मचाने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी ने भी हुड़दंग मचाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।