शाहबाद: बारह आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई, शाहाबाद, बेहटा गोकुल और पिहानी में हुई कार्रवाई
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के दिशा निर्देश पर कोतवाली शाहाबाद, पिहानी और थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने कुल बारह आरोपियों द्वारा समाज विरोधी कार्यों में लिप्त रहने और गिरोह बनाकर अपराध करने के मामले में उनके विरुद्ध गैगस्टर अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।