शाहबाद: नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वर नाथ महाराज मंदिर पर नव वर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
नव वर्ष 2026 के चलते नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वर नाथ महाराज के दरबार में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मत्था टेका, प्रसाद चढ़ाया और अपना नया वर्ष मंगलमय होने की कामनाएं की। गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से ही भीषण शीत लहर होने के बाबजूद श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।