#रक्तदाता बने जीवनदाता, रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रह
#बलिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत #रेडक्रॉस #सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केंद्र में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय एवं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत बुके एवं पौधे भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। दुर्घटना, प्रसव, बड़ी सर्जरी, कैंसर, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों की सराहना करते हुए आयोजक संस्थाओं को शुभकामनाएं दीं और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि यह वृहद रक्तदान शिविर समाज में सकारात्मक संदेश देगा। उन्होंने कहा कि गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के सहयोग से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर सराहनीय पहल की है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि शिविर में मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। रक्तदान सामाजिक एकता और मानवता का प्रतीक है।
डॉ. अभिषेक मिश्रा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर समाज में अच्छा संदेश देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता बताई।
जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय एवं जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
रक्तदान करने वालों में शमशाद अहमद, शमशाद आलम, सोहरब आलम, मो. शाद, मो. बेलाल, अहमद हसन, शोहरब अख्तर, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, निगाहें आलम, मो. अमजद, इमरान अहमद, मो. अरशद, शहजाद हासमी, असफाक अहमद, सतीश कुमार गिरि, शहंशाह खान, अजहर जमाल, अफजाल अतारी सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।
इस अवसर पर ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. रितेश सोनी, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, जीके दुबे, कमलेश पांडेय, श्याम जी सिंह, राजेश सिंह, दुष्यंत, अर्जुन मिश्रा, राजेश कुमार, हरिशंकर तिवारी, समाजसेवी सागर सिंह राहुल समेत जिला अस्पताल, रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रक्तदाता बने जीवनदाता, रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रह
बलिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केंद्र में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय एवं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत बुके एवं पौधे भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। दुर्घटना, प्रसव, बड़ी सर्जरी, कैंसर, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों की सराहना करते हुए आयोजक संस्थाओं को शुभकामनाएं दीं और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि यह वृहद रक्तदान शिविर समाज में सकारात्मक संदेश देगा। उन्होंने कहा कि गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के सहयोग से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर सराहनीय पहल की है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि शिविर में मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। रक्तदान सामाजिक एकता और मानवता का प्रतीक है।
डॉ. अभिषेक मिश्रा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर समाज में अच्छा संदेश देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता बताई।
जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय एवं जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
रक्तदान करने वालों में शमशाद अहमद, शमशाद आलम, सोहरब आलम, मो. शाद, मो. बेलाल, अहमद हसन, शोहरब अख्तर, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, निगाहें आलम, मो. अमजद, इमरान अहमद, मो. अरशद, शहजाद हासमी, असफाक अहमद, सतीश कुमार गिरि, शहंशाह खान, अजहर जमाल, अफजाल अतारी सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।
इस अवसर पर ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. रितेश सोनी, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, जीके दुबे, कमलेश पांडेय, श्याम जी सिंह, राजेश सिंह, दुष्यंत, अर्जुन मिश्रा, राजेश कुमार, हरिशंकर तिवारी, समाजसेवी सागर सिंह राहुल समेत जिला अस्पताल, रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#बलिया #रक्तदान #रक्तदानशिविर #रेडक्रॉससोसायटी #गरीबनवाज़रिलिफफाउण्डेशन #BloodDonation #BloodDonationCamp #मानवताकीसेवा #सेवासंकल्प #42यूनिटरक्तदान #BalliaNews