डुमरांव: नया भोजपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर युवा क्लब मंच द्वारा भव्य जुलूस का आयोजन
Dumraon, Buxar | Apr 14, 2026 नया भोजपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार की सुबह 11 बजे अम्बेडकर युवा क्लब मंच के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चौक से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।