पालीगंज: भेहरिया इंग्लिश गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान एक महिला हुई घायल
पालीगंज क्षेत्र के भेहरिया इंग्लिश गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गयी है। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में की गई है।