बहेड़ी: किच्छा नदी के पुल के पास पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रात के करीब 11 बजे बहेड़ी पुलिस ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के किच्छा नदी के पुल के पास से 315 बोर के एक अवैध तमंचे और 315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी संजू उर्फ विपिन कुमार पुत्र केदार सिंह निवासी मोहनपुर ठिरिया को गिरफ्तार कर लिया ।