बैतूल नगर: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा: बैतूल में मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
बैतूल में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार शाम शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्य शामिल हुए। शाम 6 बजे जय स्तंभ लल्ली चौक कोठीबाजार से शुरू हुआ यह मशाल जुलूस बस स्टैंड मार्ग होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा।