दुधारा थाना क्षेत्र के सिसवा केवटहीया गांव में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट को रोकना एक महिला को भारी पड़ गया। गांव निवासी अमरावती बीच-बचाव करने पहुंचीं तो दबंगों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची दूसरी महिला भी मारपीट में घायल हो गई। पीड़ित महिलाओं ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।