बिछिया: बम्हनी बंजर क्षेत्र: कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से युवक की मौत
बम्हनी थाना अंतर्गत एक दुखद खबर सामने आई है l जहां 24 मई रविवार शाम करीब 4 बजे इस संबंध में जानकारी बम्हनी बंजर थाना से प्राप्त हुई थी कि, जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढेको निवासी सुमित हरदहा अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में बैठा हुआ था l इसी दौरान वह कूलर में पानी डालने की बात कहकर वहां से निकला, जहाँ कूलर मे पानी डालते समय करेंट की जद्द मे आ गया l