कानपुर: ज़मीन विवाद में UP-112 पर हमला!
चौबेपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में विवादित जमीन पर टट्टर रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सूचना पर पहुंची UP-112 पीआरवी टीम पर आरोप है कि एक पक्ष ने ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया।
हमले में पीआरवी का शीशा टूट गया, जबकि दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आपकी राय क्या है? ऐसे मामलों में पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताइए।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #UP112 #Police