कानपुर: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर बवाल, लाठीचार्ज का VIDEO वायरल
कानपुर के गोविंद नगर की कच्ची बस्ती में नाले पर बने कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। हंगामे के दौरान शिकायतकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट रामलखन जायसवाल के साथ मारपीट और उन्हें नाले में धक्का देने का आरोप लगा।
स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान हाथापाई और लोगों को खींचते हुए ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हंगामा शांत होने के बाद नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर नाले के ऊपर और आसपास बने कथित अवैध कब्जों को हटाया। वहीं, गोविंद नगर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
📍 स्थान: गोविंद नगर, कानपुर.
.
.
.
#Kanpur #GovindNagar #GroundZeroNews #BreakingNews #KanpurNews