लोहरदगा: भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष ने कहा- लोहरदगा अंचल अधिकारी के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम जल्द आयोजित होगा
लोहरदगा: भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के लोहरदगा जिला अध्यक्ष शकील अख्तर ने गुरुवार शाम 5:00 बड़ा बयान देते हुए कहा कि मंच के बैनर तले लोहरदगा अंचल अधिकारी के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर है और यहां आम जनता का शोषण किया जा रहा है।