लोहरदगा: मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, पिता घायल
गुरुवार की दोपहर 1:30, NH-143A पर मिशन चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या JH.01.BA 5704 ने लूना वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में लूना सवार दीपक चिक बड़ाईक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी 8 वर्षीय पुत्री हंसिका चिक बड़ाईक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दीपक चिक बड़ाईक अपनी बेटी हंसिका को ब्लड चढ़ाने के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे।