लोहरदगा: 26 जनवरी को निजामी ब्रदर्स और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री हजरत बाबा दुखन शाह (रअ) के 100वें उर्स में होंगे शामिल
बृहस्पतिवर सुबह 5.30 बजे अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष अब्दुल रउफ अंसारी ने बताया कि 25 एवं 26 जनवरी की रात महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम है। जिसमें 26 को चांद नेजामी ब्रदर्स (यूपी) सूफी हमसर ह्यात ब्रदर्स (इंटर नेशनल) के बीच शानदार मुकाबला होगा।उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की रात कव्वाली प्रोग्राम का मुख्य अतिथि सुबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी होंगे।