श्रीडूंगरगढ़: शिक्षकों की कमी पर छात्रों का गुस्सा फूटा, डेलवा में स्कूल गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे छात्र
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के डेलवा गांव स्थित राजकीय विद्यालय में बुधवार सुबह शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन 15 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल चार शिक्षक ही कार्यरत हैं, जिससे पढ़ाई बुर