गढ़वा: गढ़वा में मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 300 किलो से अधिक मिठाई जब्त कर जेसीबी से नष्ट की गई
Garhwa, Garhwa | Apr 22, 2026 मिलावटी और नकली मिठाइयों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में शहर में बुधवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मिठाई दुकानों से करीब 3 क्विंटल (300 किलो से अधिक) संदिग्ध, खराब और मिलावटयुक्त मिठाइयां जब्त की गईं।जब्त मिठाइयों को नगर परिषद की टीम द्वारा जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबा दिया गय