कांके: कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरा
Kanke, Ranchi | Apr 22, 2026 कांग्रेस भवन में बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता कर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक नहीं, बल्कि परिसीमन बिल पेश किया गया था, जिसे विपक्ष ने खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है