चांदपुर: बिजनौर के चांदपुर में हाशमी पेट्रोल पंप के पास नाले में मिला युवक का शव
बिजनौर में गुरुवार को सुबह 8 बजे चांदपुर क्षेत्र के हाशमी पेट्रोल पंप के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके शव को बाहर निकाला गया मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान थे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 21 वर्षीय सचिन प्रजापति के रूप में हुई है पुलिस CCTV खंगाल रही है।