बैरसिया: सुखीसेवनिया में गो-तस्करी मामले में पुलिस ने खेत से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Berasia, Bhopal | Apr 29, 2026 भोपाल के सुखीसेवनिया में खेत में गो-तस्करी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि 26 अप्रैल को फरियादी कालूराम पहुंचे और उन्होंने अपनी दो गाय चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की। 72 घंटे की सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक खेत के अंदर गोमांस और उसके कुछ अवशेष मिले।