सिरसा: गांव जोधकां के स्कूल में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के ताले तोडक़र हजारों रुपये का सामान चोरी, मामला दर्ज
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2024 जोधकां के स्कूल में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के ताले तोडक़र चोर हजारों रुपए का राशन चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में सुपरवाइजर हरजीत कौर ने बताया कि बीते दिवस वह छुट्टी के बाद सेंटर का ताला लगाकर घर चली गई। रात्रि को चोरों ने स्कूल में बने केंद्र के ताले तोडक़र 2 क्विंटल गेहूं, 70 किलो चावल, 13 किलोग्राम तेल, 50 किलो चीनी आदि चुरा ली और फरार हो गए हैं।