सिरसा: शहर के शिव चौक नजदीक स्थित श्री धानक धर्मशाला पर विवाद,धर्मशाला में मीडिया से रूबरू हुआ पीड़ित, कार्रवाई की मांग
Sirsa, Sirsa | Aug 23, 2024 शिव चौक के नजदीक स्थित श्रीधानक धर्मशाला में आज धानक समाज के लोग मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत में पीड़ित संजय कुमार ने कहा कि श्री धानक धर्मशाला में हुए गबन को लेकर आरटीआई लगाई गई थी।इस पर दवाब बनाने के लिए उस पर हमला हुआ जिस पर आज तक कारवाई नही हुई।वही दूसरे पक्ष सुनील ने कहा कि उसने कोई हमला नहीं करवाया।साजिश के तहत उन पर झूठे आरोप लगाए गए है।