रतनी फरीदपुर: जहानाबाद: नेहालपुर में लू लगने से 27 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
नेहालपुर में 27 वर्षीय अजीत कुमार की भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह बाजार सामान लेने गए थे, तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक उदय शंकर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हीट वेव बताया है और लोगों को तेज धूप व लू से बचने की सलाह दी।