कटोरिया: कटोरिया अंचल में भूमि विवाद की सुनवाई के लिए जनता दरबार का आयोजन।
Katoria, Banka | Jun 20, 2026 कटोरिया अंचल के सभागार में शनिवार दोपहर को भूमि विवाद की सुनवाई के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर सीओ, कटोरिया, जनदाहा एवं जयपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी सहित भूमि विवाद से संबंधित फरियादी उपस्थित थे। दोपहर करीब 3 बजे तक आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के 9 नये मामले सामने आए। जिसमें 8 मामले की सुनवाई पूरी कर उसे निष्पादित कर दिया गया।