महुआडांड़: तूसगो पर्व और नया खानी के अवसर पर महुआडार प्रखंड के विभिन्न चर्चों में विशेष मिस्सा पूजा आयोजित
इस मौके पर महुआडार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चर्चों में मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में चर्च परिसर में उपस्थित होकर पारंपरिक रीति रिवाज और धार्मिक आस्था के साथ विशेष मिस्सा पूजा अर्चना किया और समाज की एकता आपसी प्रेम भाईचारे और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया।