इचाक: परासी पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना का सत्यापन कार्य जारी
परासी पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना का सत्यापन कार्य जारी इचाक प्रखंड अंतर्गत परासी पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना के तहत लाभुकों का सत्यापन कार्य किया गया। इस दौरान योजना से जुड़ी लाभुक महिलाओं के दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। सत्यापन कार्य में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक की मुख्य भूमिका रही।