मौदहा: मौदहा क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई में जेसीबी सीज, नायब तहसीलदार ने मशीन पुलिस को सौंपी, अभियान जारी
प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ मौदहा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर ग्राम अरतरा में बिना अनुमति खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन पकड़ी। मशीन को मौके पर ही जब्त कर सीज कर दिया गया। नायब तहसीलदार राममोहन ने सीज की गई जेसीबी मशीन को कोतवाली परिसर में दाखिल कराया और उसकी अभिरक्षा पुलिस को सौंप दी। उन्होंने