बुलंदशहर: बुलंदशहर महोत्सव में नुमाइश प्रदर्शनी के दौरान बॉलीवुड गायक काका की टीम द्वारा बॉलीवुड नाइट का आयोजन
बॉलीवुड गायक काका की टीम द्वारा बॉलीवुड नाईट की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जहां उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखरा। काका ने अपनी आवाज के सुर से गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग उनकी आवाज में खो गए और लोगों ने उनके गानों पर जमकर थिरके और डांस किया। जिसका उपस्थित दर्शकों द्वारा खूब आनन्द लिया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।