चंबल में सचिन चौधरी होना चाहिए ,,,
माटी से जुड़ाव, निष्ठा और समर्पण क्या होता है, यह 'बुंदेली बौछार' के सर्वेसर्वा और वरिष्ठ पत्रकार सचिन चौधरी जी के कार्यों से साफ़ झलकता है।
सचिन चौधरी जी केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे बुंदेलखंड की माटी, भाषा और संस्कृति के सच्चे ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं। उन्होंने 'बुंदेली समागम', 'बुंदेली आइडल' और 'बुंदेली प्रीमियर लीग' जैसे सशक्त मंच तैयार करके गाँव-गली में छिपी बहुआयामी प्रतिभाओं को उजागर किया है। खेल हो, संगीत हो या लोककला—उन्होंने हर वर्ग के हुनरमंद युवाओं को एक ऐसा मंच दिया है, जहाँ वे अपनी पहचान बना सकें। आज बुंदेलखंड और बुंदेली बोली का जो गौरव देश-विदेश में बढ़ा है, उसमें सचिन जी का अतुलनीय योगदान है।
हाल ही में हनुमान अंश के "मैने तेरे ही भरोसे हनुमान" भजन के प्रतिभाशाली सुनील लोधी के साथ सीएम मोहन यादव जी से मिले इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि सचिन जी दिन-रात अपनी माटी के कलाकारों के स्वाभिमान के लिए खड़े रहते हैं। मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों से संवाद कराना और कलाकारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। लेकिन बुंदेलखंड के इस बदलाव को देखकर एक बात दिल को कचोटती है—हमारे चंबल-ग्वालियर अंचल को भी एक 'सचिन चौधरी' की सख्त जरूरत है।
हमारे चंबल-ग्वालियर अंचल में प्रतिभा, कला, खेल और टैलेंट की कोई कमी नहीं है। यहाँ की माटी में भी गजब का हुनर और जज्बा है, लेकिन कमी है तो बस एक मजबूत मंच और मार्गदर्शन की। यहाँ भी एक ऐसे सचिन चौधरी की जरूरत है जो यहाँ के युवाओं का हाथ थाम सके, उन्हें सही दिशा और मंच दे सके, मंत्रियों-शासन से संवाद कराकर उन्हें वह सम्मान और स्वाभिमान दिला सके जिसके वे हकदार हैं।
सचिन चौधरी जी की यह मेहनत और समर्पण पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है। आशा है कि उनकी इस मुहिम से प्रेरणा लेकर चंबल-ग्वालियर में भी युवाओं और कलाकारों की सुध लेने वाला कोई मंच तैयार होगा।
मुझे गर्व है कि मेरा बड़ा भाई मार्गदर्शक ,मेरा भाई सचिन चौधरी है ,,,
Sachin Choudhary Bundeli Bauchhar
#SachinChoudhary #BundeliBauchar #Bundelkhand #ChambalGwalior #TalentPromotion #BundeliSamagam #MpNews #hanumanansh #neemkarolibaba
Lahar, Bhind | Sep 4, 2026