नौहट्टा: यदुनाथपुर-बेलदुरीया सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
यदुनाथपुर-बेलदुरीया सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी। नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर (नेवरीया टोला) से बेलदुरीया ग्राम तक बनने वाली जिला पार्षद सड़क का गुरुवार को पूर्व मुखिया रामचंद यादव ने विधिवत शिलान्यास किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की घोषणा से क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।