बरेली: रिश्वतखोर दरोगा धरा गया, बोला- 'इंस्पेक्टर-सीओ तक जाता है हिस्सा', 10 हजार लेते गिरफ्तार
बरेली के इज्जतनगर थाने की बैरियर टू चौकी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा विमल चौहान को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। युवती से केस में राहत देने के नाम पर 20 हजार मांगे गए थे। आरोपी ने अफसरों तक हिस्सा पहुंचाने की बात भी कही। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।