ग्वालियर के सिरौल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दी गई। अज्ञात साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 45 हजार रुपये से अधिक की रकम निकालकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।