अनूपपुर: सोही बेल्हा में SECL के नाम पर 3.25 लाख की ठगी, फर्जी लेटर भेजकर रिटायर्ड कोलकर्मी को बनाया शिकार
SECL के नाम पर फर्जी पत्र भेजकर सेवानिवृत्त कोल कर्मचारी से 3.25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम सोही बेल्हा निवासी मंगलदीन केवट ने भालूमाड़ा थाने में नामजद शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2025 में उनके घर SECL मुख्यालय व CMD कार्यालय की फर्जी सील वाला कूरियर पहुंचा, जिसमें 3.80 लाख रुपए बकाया होने की बात कही गई ।