भिंड नगर: मछण्ड में आंधी-तूफान से बीएसएनएल टावर टूटा, फसलों को भारी नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भिंड।जिले के रौन थाना क्षेत्र के मछण्ड गांव में तेज आंधी, तूफान और बारिश के चलते बीएसएनएल का टावर क्षतिग्रस्त होकर टूट गया और हवा में लटक गया। टावर के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं, जिससे लोगों को संचार संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हवा में लटकते हुए इस टावर का वीडियो आज शोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रहा है