भीलवाड़ा: गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारी बैठक सम्पन्न, 27 जुलाई को कलेक्टर को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र
गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर शनिवार को विधायक कार्यालय, भीलवाड़ा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा 27 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति,माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपने की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।