सादाबाद: कुरसंडा में अग्निवीर योजना के तहत चयनित एक बेटी सहित एक दर्जन से अधिक युवाओं का सम्मान किया गया, दिए प्रतीक चिन्ह
कुरसंडा में अग्निवीर योजना के तहत चयनित एक दर्जन से अधिक युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। न्याय पंचायत कुरसंडा में हुए इस कार्यक्रम में चयनित युवाओं को साफा बांधकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अग्निवीर में चयनित एक बेटी का भी विशेष सम्मान किया गया, जिसकी सफलता को ग्रामीणों ने बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।