अनूपगढ़: तेज हवा, बरसात और ओलावृष्टि से गांव 72 जीबी सहित अन्य गांवों में फसलों को हुआ नुकसान
अनूपगढ़ क्षेत्र में तेज हवा बरसात व ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसान हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गाँव 71 जीबी (मोघी), 67 जीबी, 68/2 जीबी, 5 यूडीएम, बांडा, बांडा कॉलोनी, 72 जीबी, 69 जीबी, 65 जीबी, 64 जीबी सहित अन्य गांव में किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि किसानों ने कुछ समय पहले ही खेतों में नरमे की फसल का बिजान किया था।