अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 67 जीबी में स्थित ईंट भट्ठे पर 12 झुगिया गिरने से 10 लोग घायल हुए
अनूपगढ़ में मंगलवार रात आई तेज आंधी और बरसात के कारण काफी नुकसान हुआ है। गांव 67 जीबी में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरों की 12 झुगिया इसमें ध्वस्त हो गई है। इस मामले में नायब तहसीलदार धीरेंद्र ने आज बुधवार सुबह 8:30 बजे बताया कि प्रशासन के द्वारा राहत कार्य करवाया जा रहा है। वही इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए जिनका अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।