अनूपगढ़: अनूपगढ़ में तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि, दुकानदारों ने दुकानों के शटर बंद किए, नेशनल हाईवे नम्बर 911 पर गिरे पेड़
क्षेत्र में आज मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक मौसम ने पलटा खाया और तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। बरसात के साथ-साथ चने के आकार के ओले भी गिरे हैं वहीं तेज हवा बरसात के कारण मुख्य बाजार के दुकानदारों ने सावधानी बरतते हुए अपनी दुकानों के शटर भी बंद कर दिए हैं। अनूपगढ़ से समेजा कोठी तक नेशनल हाईवे नंबर 911 पर कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हुआ।