घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में रिटायर्ड कोलकर्मी के घर डकैती, बदमाश गहने और नकदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
पाथाखेड़ा में रिटायर्ड कोलकर्मी के घर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 8 से 10 बदमाश गहने और नकदी ले कर चले गए। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।रिटायर्ड कोलकर्मी कुंवरलाल बुआडे ने रविवार शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात घर में करीब 8 से 10बदमाश आए और मारपीट कर बंदूक दिखाकर डराकर डकैती की।