आंवला: आंवला में नाबालिग के साथ कुकर्म, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित मां ने सीओ को दी शिकायत
Aonla, Bareilly | Jun 23, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार दोपहर एक बजे सीओ आंवला को शिकायत पत्र सौंपा है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके 11 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ कुकर्म हुआ, लेकिन पुलिस ने समय पर मेडिकल नहीं कराया और न ही बयान दर्ज किए।