बीकानेर: राशन डीलर के समर्थन में उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
बीकानेर में रसद विभाग से जुड़े एक मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने राशन डीलर के समर्थन में आवाज उठाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के एक कर्मचारी द्वारा पैसों की मांग की जा रही है, जबकि सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद फाइल को जयपुर नही