नवाबगंज: बाराबंकी जिले में पत्रकारों ने प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान और जान से मारने की धमकी देने की की शिकायत
वन रेंज रामनगर क्षेत्र के जमलापुर गांव में स्थित एक बाग से करीब 1 दर्जन से अधिक हरे भरे आम के पेड़ों को काटकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। उक्त मामले को लेकर स्थानीय पत्रकार विजय सिंह ने डीएम एसपी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने मंगलवार करीब 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले जानकारी होने पर वह साथी पत्रकार सहित मौके पर पहुंचे।