नवाबगंज: बड़ागांव में कूड़ा फेंकने से नाली जाम, सड़क पर पानी भरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला पूर्व टोला में सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क पर कूड़ा फेंके जाने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की है। स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लोग डस्टबिन का उपयोग करने के बजाय सड़क पर ही कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है।