नवाबगंज: बाराबंकी में लावारिस बुजुर्ग का शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कर रही जांच
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित जनता स्कूल टेरा दौलतपुर के पास मंगलवार सुबह एक लावारिस बुजुर्ग का शव मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जहांगीराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।