नवाबगंज: निबहा चौराहे पर बाइकें टकराईं, युवक गंभीर घायल; तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
बाराबंकी के मसौली विकास खंड स्थित निबहा चौराहे पर तेज रफ्तार के कारण सोमवार रात को करीब साढ़े नौ बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में रामबरन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर, हाथ और सिर में चोटें आई हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।