जौनपुर: न्याय पंचायत नेहरू नगर के विद्यालय की मान्यता अधूरी, दी गई नोटिस
शासन के निर्देश पर मंगलवार की सुबह 11 बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ न्याय पंचायत नेहरू नगर के 3 अमान्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। सिद्धि विनायक शिक्षण संस्थान सखोई के प्रपत्र व शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाए गए।