जौनपुर: बक्शा रेलवे क्रॉसिंग से पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार
बक्शा पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र हरिगेन, निवासी मलिकानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20 जुलाई की रात बक्शा रेलवे क्रॉसिंग से उसे दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ थाना बक्शा में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।