जौनपुर: जेठपुरा गांव में खुलेआम फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में खुलेआम फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि गांव के चकरोड पर दो पक्षों में विवाद के दौरान एक युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोमवार दोपहर करीब 1 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।