घाघरा: घाघरा प्रखंड के देवाकी बाबाधाम सहित कई शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Ghaghra, Gumla | Aug 3, 2026 सावन माह के पावन सोमवारी पर देवाकी बाबाधाम सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। घागरा प्रखंड के अलावा आसपास के कई जिलों तथा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचे।